मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav से सौजन्य मुलाकात - सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ने दिया आमंत्रण।

Published on 03 December 2025, 08:16 PM

03 December 2025

 
सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के संस्थापक ट्रस्टी एवं क्लब पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य मुलाकात की तथा उन्हें आगामी “मीट द प्रेस” कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब पब्लिक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार दास जी से हुई चर्चानुसार आज माननीय मुख्यमंत्री जी से सौजन्य मुलाकात का समय तय है।
 
मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट करने वालों में श्री एन के सिंह फाउंडर ट्रस्टी एवं वरिष्ठ पत्रकार , श्री विजय कुमार दास राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फाउंडर ट्रस्टी, प्रधान संपादक राष्ट्रीय हिंदी मेल , श्री वीरेंद्र सिंहा फाउंडर ट्रस्टी एवं उपाध्यक्ष, पीटीआई, श्री मनीष श्रीवास्तव फाउंडर ट्रस्टी , पीटीआई ,श्री के डी शर्मा फाउंडर ट्रस्टी एवं कोषाध्यक्ष , नई दुनिया , श्री अक्षत शर्मा फाउंडर ट्रस्टी एवं महासचिव, प्रधान संपादक स्वदेश ज्योति , श्री राजेश भाटिया नेशनल कॉर्डिनेटर ,संपादक इनसाइट टुडे, श्री विकास तिवारी उपाध्यक्ष , प्रदेश टुडे श्री धर्मेंद्र पैगवार उपाध्यक्ष, प्रजातंत्र , श्री कन्हैया लोधी जिला अध्यक्ष, नवभारत , श्री सुशील अग्रवाल जिला महासचिव , श्री इरशाद क्लब सचिव, वीडियोग्राफर आज तक , श्री रिजवान खान क्लब सचिव , वीडियोग्राफर एन डी टीवी शामिल थे।

Social Share